गोगा नवमी पर निकाली भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा

तलेन ।। वाल्मीकि समाज द्वारा नगर में गोगा नवमी का पर्व  बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को वाल्मीकि मोहल्ले से पवित्र छड़ी निशान की पूजा अर्चना कर,  छड़ी निशान शोभायात्रा ढोल धमाके ,डीजे के साथ नगर में  निकली गई । इस  छड़ी निशान   शोभायात्रा का नगर में  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व  अन्य  संगठन , व नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर  तथा नगर परिषद द्वारा फल वितरित कर स्वागत किया गया । पवित्र छड़ी निशान की शोभायात्रा नगर  के प्रमुख मार्गो से होती हुई  उगल नदी पहुंची जहां पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात् शोभायात्रा का समापन हुआ। इस छड़ी निशान शोभायात्रा में,  ताराचंद वाल्मीकि, रामपाल वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि , अजय वाल्मीकि  सहित नगर के कई नेतागण, वरिष्ठ जन शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट