
हिन्दू पर्वों की छुट्टी में कटौती के विरुद्ध भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 02, 2023
- 178 views
सवांददाता संजय तिवारी की रिपोर्ट
सासाराम (रोहतास) ।। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चन्द्रबंशी के नेतृत्व में हिन्दु पर्वों की चली आ रही छुट्टियों को समाप्त करने के विरोध में पोस्ट ऑफिस मोड़, सासाराम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर सनातन धर्म की विरोधी नीतियों और तुष्टिकरण की नीति के विरुद्ध सांकेतिक विरोध प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलामहामंत्री अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, सत्येन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी, बंशी सेठ, बृजनंदन कुशवाहा, डॉ.शिवनाथचौधरी, सोनू सिन्हा, रविशंकर, विनोद गिरी, रजनीश वर्मा, परमेश्वर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर