स्कार्पियो ने मारी कंटेनर में टक्कर सात की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

दिनेश तिवारी की रिपोर्ट 


सासाराम (रोहतास) ।। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार अहले सुबह पखनारी पेट्रोल पंप के पास एनएच दो पर खड़े कंटेनर एवं बोध गाया की ओर से आ रही स्कोर्पियों की भीषण टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित पखनारी पेट्रोल पंप के समीप की बताई जाती है। घटना आज सुबह 3:00 बजे के आसपास की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी स्कॉर्पियो सवार बोध गाया से कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हौर गांव की तरफ जा रहे थे तभी एनएच 2 पर शिवसागर थाना अंतर्गत पखनारी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी कंटेनर ट्रक में जा टकराई जिससे 7 लोगों के दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मृतकों में सभी कैमूर जिला निवासी 1. अरविंद कुमार शर्मा, उम्र- 45 वर्ष, पिता- स्वर्गीय सरयू प्रसाद शर्मा, 2. रानी प्रेमलता प्रियदर्शी, उम्र-42 वर्ष, पति- अरविंद कुमार शर्मा 3. आदित्य कुमार , उम्र-9 वर्ष, पिता- अरबिंद कुमार शर्मा 4.रिया कुमारी, उम्र- 12 वर्ष, पिता- अरविंद कुमार शर्मा, 5. तारा कुमारी, उम्र-22 वर्ष, पिता- अरुण कुमार शर्मा, 6.चांदनी कुमारी, उम्र-20 वर्ष, पिता- अरुण कुमार शर्मा, ये सभी ग्राम बम्हौर थाना मोहनिया जिला कैमूर के रहने वाले है तथा 7. राजमती देवी, उम्र- 60 वर्ष, पति- सुदेश्वर शर्मा ग्राम- कुड़ारी, थाना करमचट (सबार) जिला कैमूर के रहने वाले बताए जाते है। 

वही घायलों में कैमूर जिला अन्तर्ग सबार थाना क्षेत्र के कुड़ारी निवासी सुदेश्वर शर्मा के पुत्र रवि नंदन प्रियदर्शी, रवि नंदन प्रियदर्शी के पुत्र दिव्य कुमार, चैनपुर (हाटा) थाना क्षेत्र के बथना निवासी रामनाथ शर्मा के पुत्र उपेन्द्र शर्मा शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय पुलिस एवं लोगों की मदद से सासाराम सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहाँ स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कोर्पियों में कुल 12 लोग सवार थें और वह काफी तेज गति से आ रही थी और पखनारी गांव के समीप स्थित पेट्रोप पम्प के पास एनएच 2 के किनारे खड़ी कंटेनर ट्रक में पीछे से जा टकराई। स्कोर्पियों की टक्कर इतनी भीषण थी की स्कोर्पियों खड़ी कंटेनर में जा घुसी और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट