
दावथ मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Aug 22, 2023
- 198 views
दावथ से सवांददाता चारों धाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ,रोहतास।। रोहतास मुखिया संघ के आह्वान पर प्रखंड के सभी मुखिया प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना दिए।। मुखिया संघ के अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने बताया कि सरकार हमारे अधिकारों में कटौती कर रही है 20 सूत्री मांगों के साथ हम सभी आज प्रखंड मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किए। आगे उन्होंने बताया कि संघ के आदेश पर आगामी 31 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। यदि सरकार हमारी बातों को नहीं मानती है तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगा। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष राधामोहन सिंह, उरी पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह, इटवा पंचायत के मुखिया नकू शर्मा, दावथ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार सिंह उर्फ संतोष सिंह, सेमरी पंचायत के मुखिया अमृता कुशवाहा ,सहित सभी मुखिया मौजूद थे।
रिपोर्टर