वैद्य एस. के. पाण्डेय के तत्वाधान में ऑनलाइन बैठक हुई सम्पन्न

ब्यूरो चीफ बेतिया से नरेंद्र कुमार की रिपोर्ट


बेतिया ।। मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सोनू सिंह "भारत" के दिशा - निर्देश का खास ख्याल रखते हुए वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व में ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक बांका जिला के सभी पदाधिकारीगण एवम् सदस्यगण के समक्ष वैद्य  एस. के. पाण्डेय जी के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं को दर्शाया गया। जो क्रमश: इस प्रकार हैं: 

1. नारी सशक्तिकरण, 2. घरेलू हिंसा, 3. बाल श्रमिक को रोकना, 4. सड़क दुर्घटना, 5. गैस सिलेंडर फटने से पीड़ित परिवार की क्षति, 6. भ्रष्टाचार मिटाने इत्यादि। इन निम्नलिखित विषयों पर बांका के पदाधिकारीगण एवम् सदस्यगण को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए जिसे सुन और समझकर सहायता संघ को आगे बढ़ाने की दिशा में सदैव तत्पर दिखेंगे क्योंकि जब संघ आगे बढ़ेगा तो हमारा देश आगे बढ़ेगा तभी जाकर संघ और उनकी कार्यप्रणाली  काफी मजबूत बन पाएगी जो संघ के लिए सराहनीय पहल होगा और जिसे समाज को एक नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट