
तलेन पुलिस को मिली सफलता फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 11, 2023
- 749 views
तलेन ।। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी सारंगपुर अरविन्द सिंह के मार्गदर्शन में थाना तलेन पुलिस द्वारा गुरुवार को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए माननीय विशेष न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण क्रमांक 106/21 धारा 354, 457 ipc एवं एससी एसटी एक्ट में स्थाई वारंटी नवीन नाथ उम्र 23 साल निवासी ग्राम चोमा, थाना तलेन, जिला राजगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजगढ़ पेश किया गया।
उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तलेन उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे, सउनि युधिष्ठिर शर्मा, प्र आर 270 संजय, आर 1028 राहुल लोधी, आर 195 संजय चौहान, उनि. लीलाशंकर भाटी, आर 992 बनवारी, आर 678 सर्वेश का विशेष योगदान रहा है।
रिपोर्टर