
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर नगर विकास के लिये की राशि की मांग
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 28, 2023
- 979 views
तलेन ।। शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर में नरसिंहगढ़ विधायक महाराज श्रीमंत राज्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री)से मुलाकात करउन्हें नगर की समस्याओं से अवगत करा कर विकास कार्यों के लिए राशी की मांग की। नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर राशि देने की मांग रखी। और नगरीय निकाय की समस्याओ से सीएम को अवगत कराया। सीएम ने नगर परिषद अध्यक्ष श्री यादव को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया हे। इस मौके पर नरसिंहगढ़ विधायक महाराज श्रीमंत राज्यवर्धन सिंह , नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव सहित कई भाजपा नेता मोजूद थे।
रिपोर्टर