शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का साईकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

तलेन ।। बुधवार को नगर तलेन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में विधायक प्रतिनिधि कुंवर विशव प्रताप सिंह की  उपस्थिति साईकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।  विधालय के 96   छात्र छात्राओं को सायकल वितरित की गई।  साथ ही  कार्यक्रम  में  कन्या  हाई  स्कूल शाला की   45  छात्राओं को भी  साईकिल वितरित की गई।  इस  कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे  नगर परिषद अध्यक्ष  नारायण सिंह यादव ,मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी , कृष्णपाल सिंह परमार, हरि सिंह केशवाल ,दिनेश चोरासिया   उपस्थित थे वही  अतिथियो का स्वागत प्रचार्य   अशोक पाटीदार व शिक्षक अनिल यादव द्वारा मंगल तिलक पुष्प माला व साफा पहना कर किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया  । कुंवर विश्व प्रताप ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के लिये विशेष योजना चलायीं जा रही है साथ ही नगर के शासकीय विद्यालय की प्रशंसा की । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के  के होनहार छात्र रोशन जाटव द्वारा स्केच  द्वारा बनाया  गया विधायक राज्यवर्धन सिंह का चित्र  विधायक प्रतिनिधि कुंवर विश्व प्रताप सिंह को भेंट किया गया।

 तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों  को पुष्प माला पहना कर सायकिल वितरित की गई साथ ही कन्या हाई स्कूल की छात्राओं को भी अतिथियों द्वारा पुष्माला  भेट कर सायकिल वितरित की गयी ।कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण यादव ने किया प्राचार्य अशोक पाटीदार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

वही इस मौके पर कैलाश मोहन यादव  नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनधि विनोद यादव  , मंडल महामंत्री योगेश पाटीदार महेश भत्कारिया ,मान सिंह यादव  सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण व कन्या हाई स्कूल प्राचार्य हज़ारीलाल मालवीय उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट