
नगर पंचायत रामगढ़ के विकास योजनाओं पर करोड़ों होंगे खर्च
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Mar 27, 2023
- 227 views
कमेटी के माध्यम से जन समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा
रामगढ़ ।। नगर पंचायत के विकास योजनाओं में खर्च मंद को लेकर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण मिश्रा के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मंजू देवी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं पर खर्च को लेकर चर्चा किया गया। जनसमस्याओं में मुख्य रूप से जलजमाव निकासी हेतु नाले का निर्माण यात्रियों के लिए नगर पंचायत में सेठ मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करने बिजली शिक्षा आवास चिकित्सा सभी बिंदुओं को बेहतर बनाने के लिए रामगढ़ प्रखंड के ब्लॉक परिसर में बैठक आहूत हुई बैठक में होल्डिंग टैक्स एवं अन्य प्रकार की विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य बैठक में मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद पंचायत के पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों ने बैठक में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए वित्तीय नियमावली के तहत योजनाओं पर विभिन्न मन में खर्च होने वाली राशि को आंवटन किया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत रामगढ के लिए 41 करोड़ 35 लाख 74 हजार बजट का प्रवधान बनाया है। सर्वप्रथम जल नल योजना पर प्रमुखता कार्य किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कनीय अभियंता मुकेश कुमार,बड़ाबाबू मनोज रंजन सिंह ,मुख्य पार्षद मंजू देवी,कामेश्वर सिंह,उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि शेख कासिम रेखा कुमारी ,मीनू खातून ,आरती तिवारी,रामनिवास राम,कमलाकांत तिवारी,अनुराग कुमार सिंह संजीव कुमार गुप्ता जमशेद अली सुनील यादव चंदन चौबे सेराजुद्दीन रेखा कुमारी सहित सभी सदस्यों ने शपथ पूर्वक लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए जन समस्याओं का निदान करने का जो हमें जिम्मेवारी मिला है उसे हम निडर होकर निभाएंगे।
रिपोर्टर