मोहनिया में गृह राज्यमंत्री का किया गया स्वागत

मोहनिया कैमूर ।। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का स्वागत किया गया तथा स्नातक mlc चुनाव और शिक्षक mlc चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ गृहराज्य मंत्री जी ने इस दोनों चुनाव को जीतने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार– विमर्श किया साथ ही 2/4/023को सम्राट "अशोक" जी के जयंती पर भारत सरकार के केन्द्रीय गृहमंत्री  "अमित शाह जी" का  सासाराम में आगमन होने जा रहा इस आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यार्ताओं को जन-बल के साथ आने का आहवान किया। इस कामकाजी बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने किया।

बैठक में  एमएलसी संतोष सिंह , राजेंद्र सिंह , पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद ,रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह , निरंजन राम , रिंकी रानी पांडेय , भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ संतोष जायसवाल , प्रदीप गुप्ता शिक्षक , अवधेश नारायण के सुपुत्र रमन सिंह  ओम प्रकाश पाण्डेय जी,संतोष सिंह जी,ओम प्रकाश गुप्ता जी,के साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं भाजपा कार्यकर्त्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। वही डॉ संतोष जायसवाल ने बताया कि बिहार का स्वास्थ्य विभाग बदहाल स्थिति में है ,  सारे पद खाली हैं , चाहे डॉक्टर की बात हों , जीएनएम हों या एएनएम या नर्सिंग स्टॉफ सभी पद खाली हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट