हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना शिव वाटिका कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया पौधारोपण

तलेन ।।बनगर तलेन से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में  5 मार्च को आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के शुभारंभ हेतु जम्बूरी मैदान, भोपाल में  राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए  बसों  को  महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता सहगल द्वारा  हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया गया। साथ ही लाडली बहना योजना के शुभारंभ  के अवसर पर निकाय द्वारा आयोजित पौधारोपण "शिव वाटिका" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  नगर के बारवां रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।पश्चात नगर परिषद सभाकक्ष में जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। तथा नगर परिषद प्रांगण में पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष  नारायण सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पार्षद  महेश  यादव पार्षद प्रतिनिधि  राधेश्याम  यादव, अजब सिंह जी बंशकार गोपाल कृष्ण यादव, शिव यादव, जगदीश प्रसाद  भट्टर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक कुमार  ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट