भक्ति में ही शक्ति है -महेंद्र प्रसाद

दावथ(रोहतास)।। प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत रविदास की जयंती। चारो धाम मिश्रा। दावथ (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के दावथ,सेमरी, बभनौल, जमसोना ,कोआथ, गीधा, परसिया  सहित कई जगह पर संत रविदास की मूर्ति स्थापित कर पूजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए संत रविदास युवा क्लब सेमरी के अध्यक्ष गोरख राम ने कहा की  उनकी वाणी और उनके कथन हमेशा लोगों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर लोगों को मन की शुद्दता से लोगों को रूबरू करवाया था। 

वही महेंद्र प्रसाद ने कहा कि संत रविदास का कथन है की भक्ति में ही शक्ति है

संत रविदास का जन्म चर्मकार कुल में हुआ था, बावजूद इसके वो कभी भी जात-पात का अंतर नहीं करते थे। उनकी नजर में सारे इंसान बराबर थे क्योंकि उनका बनाने वाला एक ही और वो है ईश्वर, जो कि आपके और हमारे अंदर है। उन्होंने हमेशा कहा कि अगर आपका मन शुद्ध नहीं तो आप कभी ईश्वर के करीब नहीं पहुंच सकते हैं, भक्ति में ही शक्ति बताने वाले संत रविदास ने कहा था कि 'मन चंगा तो कठौती में गंगा', इसलिए इंसान को अपने अंदर सबसे पहले सारी बुराईयों का अंत करना चाहिए, जिस दिन वो ये समझ जाएगा उस दिन वो ईश्वर के निकट पहुंच जाएगा। उनकी भक्ति से ही प्रभावित मीराबाई उनकी शिष्या बनी थीं। मौके पर रवि राज भारती अखिलेश कुमार, अंबिका प्रसाद, अरविंद कुमार, मोहन प्रसाद, प्रवीण , दयानंद , देव मुनी,कामेश्वर राम संजय राम शंभू सहित कई लोग उपस्थित थे।c

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट