
तलेन पहुंची पानीपत गौरवगाथा अभियान यात्रा, हुआ भव्य स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 21, 2023
- 297 views
तलेन ।। 6 जनवरी पुणे से निकली पानीपत गौरव यात्रा 14 जनवरी को पानीपत पहुंचकर वहां से वापस लौटते हुए शनिवार को प्रातः 8:00 बजे नगर तलेंन पहुंची ,यात्रा का नगर मे भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवगाथा अभियान यात्रा का समापन गणतंत्र दिवस पर पुणे में होगा इस यात्रा का उद्देश्य, पानीपत युद्ध की गौरव गाथा जन जन तक पहुंचाना है। यात्रा समन्वयक संदीप महिंद्र ने सभा के दौरान कहा की हमने पानीपत युद्ध के बारे में हम सब लोगों ने नेगेटिव अपने दिमाग में सेट कर रखा है उसी को ही बताते जा रहे।इस को भी ठीक करना हमारा कर्तव्य है अगर हम इसको ठीक करते हुए सकारात्मक को अपने अंदर स्थापित करते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दो तो आने वाले दिनों में भारत विश्व गुरु के नाते समूचे विश्व जगत का नेतृत्व करेगा।
इस गौरव गाथा अभियान यात्रा दल में महिलाएं भी शामिल थी। इस मौके पर प्रमोद सिंह पवार, चैन सिंह बनैसिया, अवध नारायण उपाध्याय, धर्मेंद्र बिझाणी, रामकृष्ण यादव ,सतीश यादव, निशांत शर्मा, मान सिंह यादव, लखन यादव, धर्मेंद्र यादव, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर