
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 28, 2022
- 424 views
तलेन ।। बुधवार को नगर तलेन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया ।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश में जो उन्नति हुई है वह सब कांग्रेस की देन है कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर अब तक देश को जोड़ने व विकास करने में बहुत बड़ा योगदान दिया ।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद पालीवाल ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भट्टर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण जाधव ,जिला सचिव कांग्रेस जुगनू मंसूरी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रईसआगा ,युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,देवकरण यादव रतन सिंह यादव नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रामस्वरूप जाटव, मंडलम अध्यक्ष आमीन खां सीका, इकलेरा मंडलम अध्यक्ष राजेंद्र विजयवर्गीय, पाल्डलिया मंडलम अध्यक्ष लाला बना, पूर्व पार्षद अकरम शाह, जब्बार,अंसारी ,वसीम शाह, जाहीद शाह, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे
रिपोर्टर