सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

तलेन ।। रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल तलेन का  सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत, सोशल मीडिया व आईटी विभाग का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीसिंह राजपूत ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रोडमल नागर उपस्थित रहे। श्री नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे पहले देश है बाद में पार्टी, देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा ना ही जीवन पद्धति से  कोई समझौता होगा। सत्ता पाना हमारा उद्देश्य नहीं। हमारी प्रतिबद्धता यहां है कि किसी का शोषण ना हो कोई वंचित ना रहे ,सबका साथ सबका विकास हो।  इस शिविर में नगर   परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी,मंडल महामंत्री योगेश पाटीदार , महेश भत्कारिया , ,पूर्व न प अध्यक्ष  लक्ष्मीनारायण यादव, भारत सिंह यादव , विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव,घनश्याम जाटव,  पिछड़ा वर्ग मोर्च मंडल अध्यक्ष मोहन रुहेला वरिष्ठ कार्यकर्ता  मनोज यादव , पार्षद पप्पू अहिरवार  आंनद डांगरा मंडल मीडिया प्रभारी सतीश यादव सहित सेकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट