
4 साल पुराने प्रकरण में लम्बित दो स्थाई वारंटियो को किया गिरफ्तार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 25, 2022
- 1149 views
तलेन ।। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अवधेश कुमार गोस्वामी (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोइस दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तलेन शैलेश चंद्र कर्नाटक के नेतृत्व में थाना तलेन पुलिस द्वारा शुक्रवार को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए माननीय जेएमएफसी न्यायालय सारंगपुर के प्रकरण नम्बर 561/18 व अपराध क्रमांक 125/18 के स्थाई वारन्टी केसर सिंह निवासी करौंदी व उनकी पत्नी को ग्राम करौंदी से विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि शैलेश चंद्र कर्नाटक, सउनि अशोक कटारिया, आर. 119 राहुल कारपेंटर , आर 991 गोविंद, आर. 885 अनिल, आर. 1026 राहुल, आर. 74 गोपाल व म. आर. 897 रचना का विशेष योगदान रहा है।
रिपोर्टर