
विहिप ने हित चिंतक अभियान के तहत चलाया सदस्यता अभियान
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 14, 2022
- 657 views
तलेन ।। विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत द्वारा 6 नवंबर से 20 नवंबर तक 2022 तक हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड तलेन द्वारा नगर में भी यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर लोगों को हितचिंतक सदस्य बनाया जा रहा है।इस अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने एवं हिंदू समाज के मान बिंदु व जीवन मूल्यों की रक्षा करना है। इस अभियान में बीस रूपये सदस्यता शुल्क लेकर सदस्य नये सदस्य जोड़े जा रहे हैं।नगर टीम प्रत्येक घर से एक सदस्य बनाने के लिए सम्पर्क अभियान में जुट गई हैं।
रिपोर्टर