
देवउठनी एकादशी पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 04, 2022
- 287 views
तलेन ।। नगर में देवउठनी एकादशी पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। सुबह से ही नगर में मंडप बनाने के लिए गन्ने की बिक्री हो रही थी। महिलाओं द्वारा गन्ने का मंडप बनाकर तुलसी पूजा की गई तथा तुलसी व भगवान शालिग्राम विवाह किया गया। देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। कहा जाता है देवउठनी एकादशी के बाद देव जाग जाते हैं और सभी शुभ और मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। अब विवाह जैसे आयोजन भी शुरू हो जाएंगे।
रिपोर्टर