जिले में प्रधानमंत्री आवास के 2435 हितग्राहियों का कराया गृह प्रवेश

राजगढ़ ।। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सतना में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 4.51 लाख से अधिक हितग्राहीयो ग्रह प्रवेश कराया। इसमें राजगढ़ जिले के 2435 हितग्राही शामिल रहे।    जिला स्तरीय कार्यक्रम राजगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत गोरखपुरा में आयोजित किया गया तथा सतना जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय  कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया एवं सुनाया  गया।

इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम को पूर्व महापौर भोपाल श्री आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया।  बाद में प्रतीक स्वरूप हितग्राही श्रीमती सुगन कुँवर एवं श्री रामरतन सिंह  को रिबन काटकर सांसद श्री नागर, पूर्व महापौर भोपाल श्री शर्मा द्वारा गृह प्रवेश कराया गया।                                                                         

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, दिलबर यादव, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण ग्रामीणजन एवं हितग्रहीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट