ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर मनाया गया दीपावली पर्व

तलेन ।। शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर तलेन पर द् धनतेरस के शुभ अवसर पर दीपावली का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे नगर के वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए किया तथपश्चात मिट्टी के दीपक जलाए गए तथा मां लक्ष्मी जी का पूजा अर्चन किया तथा भोग लगाया।  तलेन सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने कहा कि धनतेरस के दिन से ही मां लक्ष्मी का आह्वान करना शुरू होता है दीपावली के 2 दिन पूर्व धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है इसका संबंध  अन्न और स्वास्थ्य से होता है इस दिन हर कोई व्यक्ति नया चीज खरीदता है नए बर्तन सोने चांदी धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाकर स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हैं और इस दिन नए बर्तन में भगवान को भोग लगाया जाता है कहां जाता है स्वास्थ्य धन सबसे बड़ा धन होता है दीपावली का अर्थ ही है कि परमात्मा दीपराज स्वयं आकर आत्मा रूपी प्राणियों को ज्ञान का अमृत योग के प्रकाश से उनको प्रकाशमय करते हैं अर्थात आत्मा की ज्योति जगाते हैं इसीलिए दीपावली को प्रकाश का पर्व माना जाता है हम सब आत्मा रूपी दीपक खुद को रोशन करके घर घर ज्ञान  का दीपक जलाते हैं इस रोशनी से हमारे अंतर्मन के मैल ,  काम क्रोध , लोभ , मोह  ,अहंकार , और आलस्य को ज्ञान की फुलझड़ी से विनम्रता की चकरी से और दृढ़ता के रस्सी बम से इन विकारों को जला दो  तो  अंधकार दूर हो जाते हैं 

तब  शुद्ध स्नेही शांति संतोष आत्मिक भाव हम नहीं दुनिया स्वर्णिम युग अर्थात श्री लक्ष्मी श्री नारायण के युग का आह्वान करते हैं इस त्यौहार को रोशनी से भरा हुआ स्वर्णिम युग माना जाता है तत्पश्चात सभी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश भट्टर  , जगदीश महेश्वरी , कैलाश मोहन यादव , संजय भट्टर , चंदर सिंह उस्ताद , लक्ष्मी नारायण यादव  , हरि सिंह  केशवाल , लाड सिंह  ठेकेदार, ओम पाटीदार , काजल सोनी  , मनमोहन यादव , मुकेश यादव पत्रकार , चेतन स्वरूप माथुर व  ईश्वरीय परिवार के सभी सदस्यगण उपस्थित  रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट