
पुनः निर्विरोध चुने गए यादव महासभा के जिला अध्यक्ष माखन सिंह यादव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 18, 2022
- 402 views
तलेन ।। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा भोपाल मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार यादव महासभा शाजापुर के अध्यक्ष का निर्वाचन अकोदिया में संपन्न हुआ जिसमे भोपाल से आए पर्यवेक्षक प्रदेश महासचिव धीरज यादव एवं भोपाल जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के निर्देशन में यादव महासभा अध्यक्ष शाजापुर पर पुनः माखनसिंह यादव लहारखेड़ा को निर्विरोध चुना गया वही महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष हेतु श्रीमती गोकुलदेवी भेरूलाल यादव अमलावती एवम वरिष्ठ नागरिक संघ हेतू सेवानिवृत्त शिक्षक दीपचंद यादव शुजालपुर निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन की कार्यवाही सुबह 11 बजे अकोदिया स्थित मंडल अध्यक्ष अकोदिया नरेंद्र यादव के निवास पर आयोजित की गई। इस विषय पर आयोजित बैठक में शाजापुर जिले के सामाजिक बंधु खामसिंह यादव,अर्जुन यादव, पूर्व सरपंच निर्भय सिंह यादव,गिरवर यादव,माखन सिंह लाइनमैन,पवन यादव,मुकेश यादव,एलम सिंह यादव,दिलीप यादव,राजेंद्र यादव शैलेंद्र यादव, जीतू यादव ,चेतन यादव, लक्ष्मी नारायण यादव भारतसिंह यादव, पवन यादव, महेंद्र यादव ,मुकेश यादव ,राजेंद्र यादव निकेश यादव सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक संचालन मनोहर सिंह यादव ने किया आभार नरेंद्र यादव ने मना।
रिपोर्टर