
छात्रा आस्था वात्रे ने जीता स्वर्ण पदक
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 14, 2022
- 771 views
तलेन ।। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 33 वा अखिल भारतीय खेलकूद समारोह कुरास धनबाद (झारखंड) में संपन्न हुआ। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर तलेन से बहिन आस्था वात्रे ने स्वर्ण पदक बहिन संध्या लववंशी,बहिन प्राची वात्रे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बहिन आस्था वात्रे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में भाग लेंगी। बहिनों की इस उपलब्धि पर व्यवस्थापक रूपेश विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्रमोद सिंह पवार व प्राचार्य चैनसिंह बन्नासिया,खेल शिक्षक गोविंद राजपूत व आचार्य परिवार व विद्यालय परिवार की ओर से बहिनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर