
जिला पंचायत सदस्य राजेश रातलिया बने राजगढ़ जिला अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 12, 2022
- 519 views
पचोर ।। राजा साहब दिग्विजय सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद नई दिल्ली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की अनुशंसा पर,और बाबा साहब श्री जयवर्धन सिंह जी और पूर्व मंत्री राघोगढ़ विधायक, श्रीमंत खिलचीपुर दरबार प्रियव्रतसिंह जी पूर्व मंत्री विधायक खिलचीपुर, जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश पुरोहित जी राजगढ़, विधायक बापूसिंह तंवर जी, ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी जी, पूर्व विधायक गिरीश भंडारी जी, पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय जी, श्री रघु परमार जी प्रदेश महासचिव कांग्रेस की सहमति से ,अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी ने राजेश रातलिया को राजगढ़ जिला अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है, नवनियुक्त अ,जा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रातलिया ने कहा है कि जो पार्टी ने जवाबदारी सौंपी है उस पर हम खरे उतरेंगे और जिले में अनुसूचित जाति विभाग को मजबूत करेंगे, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए राजगढ़ जिले में अ,जा मोर्चा दिन रात काम करेगा, जिले में जल्दी ही वरिष्ठ नेताओं के आदेश अनुसार जिले की अ,जा विभाग की कार्यकारिणी बनाएंगे, अनुसूचित जाति के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अ,जा संगठन में जवाबदारी सौंपी जाएगी, राजेश रातलिया ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, बधाई देने पर सभी को धन्यवाद दिया ,इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेतागण ईष्ट मित्रो सामाजिक लोगों ने जिले भर से बधाई दी, शांतिलाल जाटव पूर्व सरपंच , कांग्रेस नेता लखन वर्मा, मुकेश अहिरवार, घनश्याम मोगियां, राकेश मालवीय, बलदेव मालवीय, शिवनारायण अहिरवार, कन्हैयालाल अहिरवार, घनश्याम राजपूत , अमित बंसल , सीताराम लहरी, सिद्धनाथ वर्मा देदला, महेश मालवीय, राजकुमार भानेरिया, रामबाबू मंडल , शिवनारायण दुगारिया फौजी, बबलू वर्मा, आदि ने बढ़ाई दी, राजेश रातलिया अपनी नई टीम की बहुत जल्दी घोषणा करेंगे,
रिपोर्टर