
फूल माली समाज का 11 वाॅ प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 09, 2022
- 994 views
तलेन ।। फूलमाली नवयुवक संघ जिला राजगढ़ एवं चाचौड़ा क्षेत्र (गुना) का 11 वा प्रतिभा सम्मान समारोह नगर तलेन स्थित वात्रे मैरिज गार्डन में रविवार को संपन्न हुआ इस प्रतिभा सम्मान समारोह में राजगढ़ जिले के साथ गुना जिले की चाचौड़ा तहसील के प्रतिभावान छात्र छात्राओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार सौरभ शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष नारायणसिंह यादव ,थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ,संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रोडेराम जी पुष्पद, फुलमाली सोशल ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पुष्पद ,सूरज प्रसाद वात्रे पूर्व सीएमओ तलेन , पूर्व अध्यक्ष ओम पुष्पद सारंगपुर,संतोष पुष्पद, पार्षद राकेश पुष्पद ,सुरेश सुमन जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया माली सैनी सभा राजगढ़, जगदीश पुष्पद राजगढ़ आदि अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ।
जिला प्रभारी नरसिंह पुष्पद ने बताया कि समारोह में 175 छात्र-छात्राओं का सम्मान अतिथियों द्वारा फील्ड प्रमाण पत्र देकर किया गया ।इस आयोजन में पचोर सारंगपुर ,नरसिंहगढ़ ,ब्यावरा जीरापुर ,खिलचीपुर ,खुजनेर ,मलावर लखनवास ,बीनागंज ,चाचौड़ा सहित पूरे जिले के समाज बंधु एवं महिलाएं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रवि पुष्पद सर सारंगपुर एवं सुरेश सुमन बीनागंज ने किया तथा आभार पूर्व पार्षद श्याम सुंदर वात्रे ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में दीपक पुष्पद प्रदेश महामंत्री फूलमाली सोशल ग्रुप ,अजय मालाकार जीरापुर ,विनोद पुष्पद तलेनी ,जगदीश सुमन मलावर राधेश्याम पुष्पद लखनवास ,राधेश्याम पुष्पद बखेड़, कमल पुष्पद, शिव पुष्पद रामपुरिया ,मनोज पुष्पद पत्रकार महेश मालाकार खिलचीपुर पार्षद श्रीमती प्रिया मुकेश पुष्पद जीरापुर, महेश पुष्पद कुरावर ,बापू सुमन बद्रीलाल पुष्पद ,बनवारी पुष्पद, ललित ब्यावराआदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर