
नवगठित नगर पंचायत रामगढ़ से उप चेयरमैन पद पर गुड़िया देवी ने ठोका दावा
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 17, 2022
- 482 views
भभुआ ।। नवगठित नगर पंचायत कैमूर जिले के रामगढ़ से उप चेयरमैन के दावेदार प्रमुख श्रीमती गुड़िया देवी मैं मोहनिया निर्वाचित पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को देर शाम नामांकन पत्र भरते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र के जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की महिलाओं की मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी उन्हें स्वावलंबी बनाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नगर के वरिष्ठ नागरिक युवाओं छात्र-छात्राओं पठन-पाठन एवं रोजगार को सृजित करने का कार्य करुंगी। नवगठित 13 वार्डों को एक समूह में जोड़ कर उनकी जन समस्याओं को निदान करने के लिए हर पहलू पर तत्पर रहूंगी। अपने क्षेत्र के दौरा करते हुए महिला एवं पुरुष मतदाताओं से मिलते हुए तमाम जन समस्याओं को नोट करते हुए निदान करने की भरपूर भरोसा दिलाती रही। उनके साथ समाजिक कार्यकर्ता रामजी गुप्ता प्रतिनिधि के बतौर रामगढ़ नगर पंचायत के जनता को सभी समस्याओं का निदान हेतु यह भरोसा दिलाते रहें कि हर संभव नगर को स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का परिकल्पना करते रहे। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि नवगठित नगर पंचायत के उप सभापति के प्रबल दावेदार गुड़िया देवी है इनके द्वारा जनता के मार्गदर्शन में शहर का विकास करना दायित्व है।
रिपोर्टर