
हिंदू धार्मिक उत्सव समिति की बैठक हुई संपन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 23, 2022
- 706 views
तलेंन ।। सोमवार को बड़ा गणेश मंदिर पर हिंदू धार्मिक उत्सव समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से हिंदू धार्मिक उत्सव समिति नगर अध्यक्ष ,व नई कार्यसमिति का गठन हुआ जिसमें पुनः नगर अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रमोद महेश्वरी, पवन शर्मा ,पवन नाथ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कसेरा, सचिव महेश भतकरिया, महेंद्र यादव, सह सचिव बेनी प्रसाद परिहार, प्रचार प्रमुख सुनील नाथ,मान सिंह यादव, पवन यादव, अंकित शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रात्रि में निकलने वाला अनंत चतुर्दशी का चल समारोह अब दिन में निकाला जाएगा। बैठक में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति, की आय व व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया ।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनों द्वारा आगामी उत्सवों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन महेश भतकरिया ने किया व आभार प्रमोद महेश्वरी ने व्यक्त किया। इस मौके पर मंदिर पुजारी श्री राजेश जी सत्यम, राधारमण तिवारी, राजेंद्र जोशी, शिव प्रसाद शर्मा, कैलाश नाथ, लीलाधर चौरसिया, गोपाल यादव,केशर सिंह यादव, राकेश यादव,प्रवीन जैन, अनिल जोशी, दिनेश परिहार, पंडित नंदकिशोर दुबे, अरुण नाथ, रामकृष्ण यादव, राम सिंह यादव, देव सिंह यादव, लखन यादव, अशोक यादव, हेमंत शर्मा, संजय चौरसिया, अमन अग्रवाल, जीतू महेश्वरी, शेरा शर्मा, शुभम यादव, सुनील यादव,सहित कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर