राजेश शर्मा 'सत्यम' के काव्य संग्रह को मप्र शासन की साहित्य अकादमी ने दिया अनुदान

वर्ष 2020 एवं 2021 के पाण्डुलिपि अनुदान के लिए प्रदेश के 80 साहित्यकारों की कृतियों का हुआ चयन


तलेन ।। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी गई है। प्रति पाण्डुलिपि रुपये 20,000/- (रुपये बीस हजार) की सहायता अनुदान प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को दिया जाता है। इस प्रकार दो वर्षों की कुल 80 पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है।

साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के वरिष्ठ साहित्यकार राजेश शर्मा 'सत्यम' के काव्य संग्रह की पांडुलिपि प्रकाशन सहायता अनुदान के लिए स्वीकृत हुई हैं। राजेश शर्मा 'सत्यम' को इस उपलब्धि के लिए देश-प्रदेश के साहित्यकारों, शुभचिंतकों एवं साथियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट