योगिनी शिव मंदिर कोआथ में दूसरी सोमवारी पर अखंड रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन।




रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ दावथ से चारो धाम मिश्रा की रिपोर्ट


दावथ (रोहतास)। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव के लिए बेहद खास है। जिसको लेकर सावन की दूसरी सोमवारी पर योगिनी शिव मंदिर कोआथ, अति प्राचीन शिव मंदिर देवरी,  सकलेश्वर नाथ मंदिर पंच मंदिर ,सर्वेश्वर नाथ धाम बिठवा , बुढ़वा शिव मंदिर दावथ,में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। श्रद्धालु कतारबध होकर भगवान शिव पर जलाभिषेक करते दिखे। इस दौरान शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। वहीं हर-हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था। वही योगिनी शिव मंदिर के प्रांगण में अखंड राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। पंडित अंजनी कुमार पाठक  ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना और हवन कराया। रामचरितमानस का पाठ संगीतमय जनार्दन तिवारी, लालबाबू शर्मा व्यास , प्रदीप गिरी मिथिलेश कुमार कर्म योगी , लवजी, मोहन गुप्ता,धनजी सिंह के  द्वारा किया गया।मौके पर , विशाल तिवारी, बिट्टू दुबे, सोनू दुबे ,प्रीति दुबे , गोविंद दुबे, प्रिंस दुबे ,मनीष दुबे, पप्पू तिवारी, कुंदन दुबे ,सोनू कुमार उपस्थित थे ।बता दें कि मंदिर दावथ प्रखंड का सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, यहां सच्चे मन से शिव की आराधना करने वाले भक्तों की मुरादें पूरी होती है।  यही वजह है कि सावन माह में लोग दूरदराज से योगिनी  शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचते है।


         

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट