
कैमूर के हर्ष कुमार मौर्य अब्दुल कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से पटना में होंगे सम्मानित
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jul 17, 2022
- 741 views
कैमूर (भभुआ) ।। जिले के रामगढ़ प्रखंड के कलानी गांव के निवासी हर्ष कुमार मौर्य अब्दुल कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से होंगे सम्मानित ,बिहार की राजधानी पटना में विज्ञान भवन के सभागार में ख्वाब फाउंडेशन के तत्वाधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न, मिसाइल मैन अब्दुल ए पी जे अब्दुल कलाम की सातवीं पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन-कलाम यूथ लीडरशिप कान्फ्रेंस-04 आयोजित है। कैमूर से हर्ष कुमार मौर्य भाग लेंगे साथ साथ देश-विदेश के युवाओं का आगमन हो रहा है। कैमूर जिला से हर्ष कुमार मौर्य को यूथ लीडरशिप के योगदान में ख्वाब फाउंडेशन के तरफ से कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। वही हर्ष कुमार मौर्य ने बताया कि कैमूर जिला से मुझे चयनित होने पर मुझे गौरवान्वित महसूस हो रहा है। यह पुरस्कार पटना के धरती पर 27 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। दरअसल आपको बता दें चले कि हर्ष कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलानी 6 का छात्र है जिसके पिता सरविंद सिंह एक परचून का दुकान चलाते हैं वही माता रेखा देवी आंगनबाड़ी सेविका है 6क्लास का छात्र है और 8 क्लास बच्चों को निशुल्क पढ़ाता है और यह अपना यूट्यूब चैनल हर्ष का दुनिया चलाता है एवं फेसबुक पर भी क्लास चलाते है।
रिपोर्टर