
विधायक ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उदघाटन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jul 01, 2022
- 521 views
तलेन ।। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर तलेन में शुक्रवार को भाजपा चुनाव कार्यलय का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक राज्यवर्धन सिंह ने रिबन काट कर किया । इस मौके पर कार्यकर्ताओं व भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे कमल निशान को आगे रख कर चुनाव लड़ना व 15 ही वार्डो में भाजपा को जिताना है क्षेत्रीय विधायक ने हरियाली महोत्सव के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री नीलम सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्तागण , सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशीगण उपस्थित रहे
रिपोर्टर