मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसान हुए लाभान्वित,किया लाइव प्रसारण.

तलेन ।। आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के ब्यासी लाख किसानो के खातों में लगभग सत्रह सो करोड़ रूपये की सिंगल क्लिक के माध्यम से डाले गए, इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण तलेन उपमंडी प्रांगण में आज किया गया, गौरतलब हे की आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानो के लिए कई कल्याणकारी योजनाओ का भी शुभारम्भ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण किया गया, इस मोके पर उपमंडी प्रांगण परिसर में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपी जी राजपूत, नगर भाजपाध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, किसान मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष चरणसिंह राजपूत विधायक प्रतिनिधि मानसिंह यादव फौजीसरकार युवा नेता पवन यादव विनोद यादव शोश्यल मिडिया मंडल सहसंयोजक अमन सुभाष चौहान, उपमंडी संचालक बनेसिंह जांगड़ा सहित कई किसान बंधु भाजपा कार्यकर्ता पत्रकारगण मौजूद रहे. 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट