भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने किया सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन

तलेन ।। तलेन नगर में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला राजगढ़ के तत्वाधान में नगर के बस स्टेण्ड स्थित सभागार में  सामाजिक न्याय  पखवाड़ा के अंतर्गत सैनिक सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया, 

भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती नीलम सक्सेना, अध्यक्षता जिला महामंत्री कैलाश सोनी  विशेष अतिथि मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सरिता सहगल, अतिथि मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी रहे।

अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सैनिकों के  परिजनों   व पूर्व सैनिको का सम्मान पुष्प माला साफा  पहनाकर  किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के माध्यम से  पूर्व सैनिक मानसिंह यादव द्वारा  सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया,  कार्यक्रम का संचालन  योगेश पाटीदार ने किया  व आभार पूर्व सैनिक मनोज यादव  ने माना।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट