
अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया द्वारा लगातार छापामारी से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Feb 19, 2022
- 576 views
कैमूर।। जिले में अवैध खनन माफियाओं के कारण स्थानीय प्रशासन विचलित हो गई है अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया राहुल कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फैज अहमद खान कैमूर बॉर्डर खुरमाबाद से लेकर सामकेती चेकपोस्ट तक छापेमारी अभियान निर्बाध गति से तेज कर दी है। जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर सक्रिय होने से ओवर लोडिंग बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ने कमर कस के बालू माफियाओं के सिंडिकेट को ध्वस्त करने पर उतारू हो गई है। बालू माफियाओं द्वारा सिंडिकेट के माध्यम से प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व के चुनाव लगाने का मामला प्रकाश में निरंतर सुर्खियों में रहा है। मोहनिया अनुमंडल प्रशासन खुरमाबाद से लेकर सांकेतिक चेक पोस्ट तक अपनी जाल को बिछाकर सिंडिकेट माफियाओं के गिरेबान में हाथ डालने का कमर कस लिया है। सांकेतिक चेक पोस्ट कई विभागों के पदाधिकारियों द्वारा रुपए के बल पर पोस्टिंग कराया जाता है। सांकेतिक चेक पोस्ट वैसे पदाधिकारियों को आय से अधिक धन वर्जित करके प्रशासन जिला प्रशासन का एवं बिहार सरकार का नाम बदनाम करने पर तुले हुए हैं। लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से टीम गठित करके लगातार छापामारी करने से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सिंडिकेट माफियाओं द्वारा प्रशासन को चुनौती दिया था लेकिन अनुमंडल प्रशासन ने चुनौती को स्वीकार करते हुए बड़े पैमाने पर दस्ता बनाकर उनके ठिकानों पर छापामारी तेज करने से उनके होश ठिकाने भूल गए हैं। अनुमंडल प्रशासन के इस कार्रवाई से कुछ अफसरों पर कानूनी कार्रवाई करने से सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है। एवं देखा जा रहा है कि बालू माफियाओं में बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी मचा हुआ है।
रिपोर्टर