भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा का कुरावर मे कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राजगढ़ ।। कुरावर में आज दोपहर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा का आगमन पर जिले की सीमा  पर  कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

इसके बाद कुरावर की चंद्रवंशी समाज  धर्मशाला प्रांगण  मैं आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी ,डी शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कई योजनाओं की जानकारी दी।

भाजपा की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी को अपना परिवार समझ कर कार्य करते है और यही वजह है कि आज भाजपा इस बुलंदी पर पहुची है।

ओर कार्यक्रताओं के परिश्रम के बलबूते पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और भाजपा के ही कार्यकर्ता नरेंद्र भाई मोदी विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बने है ।

प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार भाजपा द्वारा समर्पण अभियान के तहत कार्यकर्ता 100/रुपये से लेकर अपनी क्षमता अनुसार दे रहे है और इस समर्पण अभियान मैं मध्यप्रदेश इतिहास बनाएगा इस अवसर पर राजगढ़ सांसद रोडमल नगर,नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह,सारंगपुर विधायक कुंवर जी कोठार,नरसिंहगढ पूर्व विधायक मोहन शर्मा,पुर्व विधायक हजारी लाल दांगी,पूर्व विधायक अमरसिंह यादव,कुरावर से कपिल अग्रवाल,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट