
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 08, 2021
- 557 views
तलेन ।। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष केपी पवार के प्रथम बार नगर आगमन पर ढोल धमाकों के साथ इकलेरा रोड हनुमान मंदिर से लेकर बस स्टैंड से लेकर सतगुरु आश्रम तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाई और मिठाई भी खिलाई। स्वागत में संजय राठौर मित्र मंडल, राहुल यादव मित्र मंडल, पवन यादव मित्र मंडल, श्रवण पाटीदार मित्र मंडल, तथा भाजपा के सभी मंडल व नगर के पदाधिकारियों द्वारा, आगंतु अतिथि का जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा केपी पवार, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति राजेश खरे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित शर्मा, सुनील नागर, गौरव सोनी, बबलू शर्मा ,आदि का साफा व फूल माला ,पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर कैलाश सोनी, पीरुलाल भतकरिया , मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, कैलाश मोहन यादव, भारत सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, चंद्रर सिंह यादव ,अवध उपाध्याय ,महेश भतकरिया, घनश्याम जाटव, शिव प्रसाद शर्मा, श्याम वात्रे, सुनील सहगल, बाल कृष्ण यादव, सुरेश शर्मा, आजाद वंशकार दिनेश शर्मा ,लखन यादव , मान सिंह यादव, बृजमोहन यादव, सतीश यादव, मुकेश यादव ,नंदकिशोर यादव, हेमंत शर्मा, अमन चौहान आदि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर