पंचायत वासियों के दिलों पर राज कर रहे हैं पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह

रामगढ़ (कैमूर)।। प्रखंड के नरहन- जमुरना पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के जनसमर्थन में निकलते ही जनसैलाब दिखने लगता है। पंचायत वासियों द्वारा बातचीत के दरम्यान बताया गया पंचायत हाईटेक के मामले में कैमूर में ही नहीं पूरे बिहार में हमारे मुखिया जी चर्चित है। जैसे यहां आरो का प्लांट लगा हुआ है। गांव के लोगों को बीपीएल परिवार के लिए 2 रुपया में 20 लीटर पानी का बोतल जेनरल लोगो के लिए ₹5 में आरओ का पानी दिया जाता है। तो दूसरा यहां पर मच्छर भगाने के फागिंग मशीन के मामले भी पंचायत में उपलब्ध है।

  अपने पंचायत वासियों के लिए पंचायत में एक एंबुलेंस भी मंगवाई है, ताकि पंचायत के लोगों के लिए सुविधा व विकास के मामले में भी नरहन जमुरना पीछे नही है। सरकार से मिलने वाले सभी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के उचित लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। इसलिए हम सभी पंचायत वासी चाहते हैं कि इस बार भी मुखिया जनप्रतिनिधि के रूप में मुखिया पद पर डॉक्टर संजय सिंह ही विराजमान हो। डॉक्टर संजय सिंह से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन है और जनता जो जनादेश देगी वह हमें सहर्ष स्वीकार है। और हम प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक सुविधा पंचायत वासियों को मिले।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट