
प्रमुख चुनाव में लंबी तिथि होने से संभावित उम्मीदवार के छूट रहे हैं पसीने
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Nov 17, 2021
- 381 views
चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
चांद (कैमूर)।। प्रखण्ड में पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त हुए कई दिन बीत गया है। प्रमुख चुनाव में लंबे समय से पंचायत समिति सदस्यों को अपने पाले में रखने में प्रमुख उम्मीदवार के पसीने छूट रहे हैं। 22 अक्टूबर को मतगणना में कुल 14 पंचायत समिति सदस्य नये जीत कर आये थे। दो पुराने पंचायत समिति सदस्य पुनः चुनाव जीतने में सफल हुए थे। पुर्व प्रमुख अनिल सिंह पुनः चुनाव मैदान में प्रमुख पद के लिए ताल ठोक रहे हैं। चांद पंचायत समिति सदस्य चंदन सिंह प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से रखे हुए हैं। पंचायत समिति सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए दोनों प्रमुख प्रत्याशी पुरा जोर लगा रहे हैं। प्रमुख चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं होने के बावजूद संभावित उम्मीदवार सदस्यों को अपने पाले में रखने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। सदस्यों को अपने पाले में रखने के लिए प्रमुख प्रत्याशी ओं को काफी मशक्कत करना पड रहा है। प्रमुख चुनाव में लंबे समय होने से बीडीसी मोल भाव करने पर उतारू हैं। पंचायत समिति सदस्य ने नाम नहीं बताने पर कहा कि प्रमुख चुनाव में अधिक समय होने से मोल भाव करने में मजा आ रहा है। सदस्य ने कहा कि दोनों प्रमुख उम्मीदवार काफी खर्च कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि प्रमुख चुनाव में कौन बाजी मारेगा कहा नहीं जा सकता। प्रखण्ड प्रमुख चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष अपने अपने जीत की दावे कर रहे हैं। जबकि लंबे समय होने से बीडीसी मोल भाव करने में मशगूल है। प्रमुख चुनाव में पेंच इतना हो गया है कि बीडीसी आज दूसरे पक्ष कल दूसरे पक्ष में चले जा रहे हैं। प्रखण्ड में प्रमुख चुनाव काफी हंगामेदार होने की संभावना है। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पिछले दिनों प्रमुख चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में नोक झोंक हुई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा पुलिस प्रमुख चुनाव के गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है।
रिपोर्टर