प्रमुख चुनाव को लेकर दो वर्गों में संघर्ष की संभावना

पंचायत समिति सदस्य ने आवेदन देकर जान बचाने की लगाई गुहार 

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

 चांद  (कैमूर)।। पंचायत चुनाव सफलता पुर्वक संपन्न कराने लेने के बाद प्रमुख पद का चुनाव सत्ता संघर्ष की बढ़ रहा है। बीडीसी एवं प्रमुख प्रत्याशी दाउ सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर प्राण बचाने के लिए गुहार लगाई है। प्रमुख चुनाव में बीडीसी को अपने पाले में लाने के लिए सभी हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी धनबल का प्रयोग संभावित प्रमुख प्रत्याशी जमकर कर रहे हैं। चुनाव आयोग या निर्वाचन पदाधिकारी कोई कारवाई करने में विफल है। निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा आचार संहिता उल्लंघन करने पर कोई कारवाई नहीं किये जाने से उनके मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दाउ सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा करने की मांग की है। दाउ सिंह आवेदन में प्रमुख प्रत्याशी पर जान से मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दाउ सिंह ने कहा मैं भरूहिया गाँव प्रचार करने गया था। उसी समय प्रमुख प्रत्याशी के समर्थकों ने मेरे साथ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। प्रखण्ड में प्रमुख चुनाव को लेकर सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। प्रमुख की कुर्सी पाने के लिए उम्मीदवार सभी गलत सही काम  कर रहे हैं। प्रमुख पद के प्रचार करते समय भरूहिया गाँव की घटना घटना सत्ता संघर्ष की ओर इशारा करता है। पुलिस ने सतर्कता नहीं उठाई तो प्रमुख चुनाव लाल रंजित हो सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट