दीपावली के पूर्व त्योहारी खरीदी से साप्ताहिक बाजार में रौनक

तलेन ।। सोमवार को साप्ताहिक हाट बाजार में दीपावली त्योहार के चलते मिट्टी के दीपक के साथ रांगोली, पशु श्रृंगार, मेहंदी सहित रंग रोगन सामग्रियों की अच्छी बिक्री रही। त्योहारी हाट बाजार के रहने से कई माह बाद हाट बाजार में रौनक रही।

सोमवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार  दीपावली के पहले का आखरी बाजार होने  की वजह से गुलजार रहा लोगों ने दीपावली पर्व को देखते हुए खरीदी की। पशुधन रखने वाले लोगों ने अपने पशुओं के लिए विभिन्ना वैरायटी की श्रृंगार सामग्री को खरीदा। अच्छी ग्राहकी होने से व्यापारियों में निराशा आशा में दिखाई दी। वहीं  घर आंगन सजाने के लिए रांगोली, रंग रोगन व तोरन के साथ बच्चों के लिए कपड़े तथा किराना समान की खरीददारी की। बाजार में लंबे समय से ग्राहकी का चल रहा टोटा दूर होता  हुआ दिखा। वही नगर के  56 पावा वाले स्थान पर  लगी पटाखों की दुकानों पर भी  लोगों ने पहुंचकर पटाखों की खरीदारी की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट