
नदी से 26 वर्षीय महिला शव हुआ बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Oct 31, 2021
- 352 views
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
रामगढ़(कैमूर) ।। ठकुरा गांव के पूरब गोरिया नदी में स्नान करने गई एक महिला के डूबने से मौत हो गई। महिला का शव करीब 28घंटे बाद घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर गोड़सरा गांव के समीप गोरिया नदी से परिजनों द्वारा बरामद किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ठाकुर गांव की रहने वाली रिंकी कुमारी पिता अर्जुन सिंह उम्र 26 वर्ष शुक्रवार की दोपहर कुछ महिलाओं के साथ गांव से सटे गोरिया नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान नदी का तेज धारा होने के कारण बह गई।रिंकी को बहते देख साथ में गई महिलाओं द्वारा शोरगुल किया गया। मौके पर पहुंची लोगों ने काफी खोजबीन की गई।किन्तु,रिंकी का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं शनिवार की देर रात परिजनों द्वारा शव हो रेफर अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।
रिपोर्टर