
दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को डीएम एवं एसपी द्वारा वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Oct 11, 2021
- 517 views
कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
कैमूर (भभुआ) ।। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आहुत की गई जिसमें दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया पंचायत आम निर्वाचन 2021 में आदर्श आचार संहिता लागू है एवं कोविड-19 को देखते हुयें दुर्गा पूजा,दशहरा पर्व 2021 का आयोजन होना हैं,उक्त विषय को लेकर आम जन से सतर्कता जागरूकता अपेक्षित हैं। उक्त हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई कि वें कोविड-19 हेतु निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया(sop) का पालन करते हुए त्योहारों को मनाए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र अंतर्गत पंडालों में निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया पंडाल में मानक के अनुरूप सीसीटीवी का अधिष्ठापन आवश्यक हैं पंडाल के पास किसी राजनैतिक फ्लेक्स,पोस्टर या धार्मिक भावना भड़काने वाले फ्लेक्स,पोस्टर नहीं लगाया जाएगा पंडाल में धार्मिक भावना भड़काने वाले या अश्लील गाने प्रतिबंधित रहेंगें पूजा के दौरान डीजे,जुलूस पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडाल के आसपास आतिशबाजी पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। रावण वध के आयोजन का कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेगा।
दोनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था संधारण हेतु नियमित अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित किया गया इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपदा प्रबंधन शाखा,कैमूर में की गई हैं।जिसका दूरभाष संख्या 06189- 222080 हैं बैठक में अपर समाहर्ता,दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी,सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य लोग उपस्थित थें।
रिपोर्टर