
सद्भावना कार रैली का कैमूर प्रशासन द्वारा दुर्गावती में भव्य स्वागत
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Oct 07, 2021
- 374 views
कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
कैमूर (भभुआ) ।। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच दो पर एनएसजी द्वारा आजादी अमृत महोत्सव कार रैली का कैमूर प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस रैलियों का उद्देश्य यहीं हैं की देश की आजादी के 75 वें वर्ष को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाना यानी की स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े जो भी इस देश में ऐतिहासिक स्थल हैं वहां पर जाकर आपसी भाईचारे का संदेश देने के साथ साथ लोगों को जागरूक करना हैं। इस देश के धरोहर युवाओं से मिल कर देश की एकता और अखंडता को सफल बनाए रखना हैं। और उन्हें देशभक्ति के लिए प्रेरित करना हैं। बताते चलें कि एन एस जी द्वारा आजादी अमृत महोत्सव कार रैली नई दिल्ली से चलकर देश के विभिन्न जगहों के ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचेगी। वहीं बृहस्पतिवार के दिन बिहार के कैमूर जिले के खजुरा बॉर्डर पर आज बृहस्पतिवार के दिन अमृत महोत्सव कार रैली पहुंचते ही कैमूर के नोडल पदाधिकारी एएसपी अभियान नितिन कुमार एवं दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय कुमार मौकें पर पहुंचकर कार रैली में शामिल अधिकारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर उन्हें आपसी भाईचारे का परिचय दिया। कैमूर प्रशासन के द्वारा अमृत महोत्सव कार रैली के पदाधिकारियों से कुछ देर वार्तालाप कर आगे की ओर रवाना कर दिया गया।
रिपोर्टर