
दुर्गावती थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर गई शांति समिति की बैठक
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Oct 05, 2021
- 549 views
कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
कैमूर (भभुआ) ।। जिले के दुर्गावती थाना परिसर में 5 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। बैठक के दौरान अलग-अलग पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया एवं पुराने मुखिया जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी के साथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव भी मौजूद रहें। बैठक संपन्न होने के बाद दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यही रहा है कि क्षेत्र में दुर्गा पूजा पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाना हैं। पूजा पंडालों में सैनिटाइजर का प्रयोग करना हैं। वहीं पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा साथ ही साथ मूर्ति विसर्जन 16 तारीख को शाम तक कर देना है ये सभी गाइडलाइंस के नियमों का सख्ती से पालन करना हैं।
रिपोर्टर