भाजपा तलेन मंडल द्वारा नमो उपवन मे 71 पौधो का किया गया रोपण

तलेन ।। भाजपा द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत आज नगर के वार्ड न. 14 में स्थित हनुमान मंदिर के परिसर पर 71 पौधो का रोपण किया गया जिसको की नमो उपवन का नाम दिया गया, गौरतलब हे की भाजपा द्वारा पुरे देश मे सेवा समर्पण अभियान के तहत नमो उपवन लगाया जा रहा हे जिसमे 71पौधे लगाए जाने हे, इस नमो उपवन के अभियान मे  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 71   पौधों का रोपण किया गया पौधारोपण के बाद भाजपा के वार्ड न014 के पार्षद रमेशचंद्र वर्मा के निवास पर सभी आगंतुकगण चाय के लिए पहुंचे और अपने कर्मठ कार्यकर्ता के निवास पर चाय पर चर्चा करते हुए कई आगामी योजनाओ पर विचार विमर्श किया ।

इस मोके पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती सरिता सुनील सहगल भाजपा, वरिष्ठ भाजपा नेता पीरुलाल भतकरिया,   नगर अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, चंद्रर  सिंह यादव , भारत सिंह यादव , नारायण सिंह यादव  , कृष्ण पाल सिंह परमार , सुनील सेहगल ,मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, , मंडल महामंत्री योगेश पाटीदार घनश्याम जाटव, श्याम वातारे, विधायक प्रतिनिधि मान सिंह यादव ,मंडल मंत्री हेमंत शर्मा, ललित सोनी, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट