डोल ग्यारस पर रिमझिम बारिश के बीच निकलें विमान, जगह-जगह हुई पूजा अर्चना

तलेन ।। शुक्रवार को डोल ग्यारस का पर्व  नगर में  उत्साह व हर्षोल्लास के  मनाया गया।  हिंदू धार्मिक उत्सव समिति    के तत्वधान में  भजन कीर्तन मंडली के साथ विमानों का चल समारोह  निकाला गया। नगर मे रिमझिम बारिश के बीच नगर के मंदिरों से भगवान विमान में सवार होकर निकले। बारिश होने पर भी धर्म  प्रेमी बंधुओं में अपार उत्साह था। नगर  के राधा कृष्ण मंदिर, महेश्वरी मंदिर,  पुरबिया पूरा मंदिर ,   भोईपुरा मंदिर , माली मोहल्ला मंदिर, बड़ा मंदिर, चौधरी पुरा मंदिर,    मंडलोई पुरा मंदिर, हनुमानपुरा मंदिर से विमान  चल समारोह में शामिल हुए।  विमानों का चल समारोह  नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गणेश मंदिर  पहुंचा जहां पर पूजा अर्चना कर आरती  के पश्चात  विमानों का चल समारोह उगल   नदी    पहुंचा । इस दौरान नगर में जगह-जगह  विमानों  की पूजा अर्चना की गई।   उगल नदी में विमानो का जल अभिषेक किया गया। उसके बाद समस्त विमानों की महाआरती  संपन्न हुई तथा प्रसादी वितरण हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन अधिकारी, नगर परिषद अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा,

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट