
चांद में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस मनाया गया
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Sep 06, 2021
- 373 views
चांद (कैमूर) ।। प्रखण्ड में विश्व हिन्दू परिषद ने अपना स्थापना दिवस मनाया सोमवार को प्रखण्ड मुख्यालय के प्रागंण में विश्व की सबसे बड़ी संस्कृति एवं सभ्यता सनातन धर्म की रक्षक एवं बाहक विश्व हिन्दू परिषद ने स्थापना का 57 समारोह मना रहा है। स्थापना दिवस समारोह का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के खण्ड पालक एवं धर्म प्रसार जिला संयोजक रूदेश गिरी ने किया बैठक की अध्यक्षता संपाती उपाध्याय ने किया। स्थापना दिवस में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने सनातन धर्म की रक्षा एवं विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में बर्तमान परिवेश पर चर्चा किया गया। बैठक में विहिप अध्यक्ष विकास सिंह एवं सुजीत पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
रिपोर्टर