
प्रखण्ड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरा तिरंगा
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Aug 16, 2021
- 284 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
नुआंव, कैमूर ।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर वहाँ के प्रमुखों ने तिरंगा फहराया। जिसमें प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पर प्रखण्ड प्रमुख बेबी देवी, सीडीपीओ कार्यालय पर सीओ बद्री प्रसाद गुप्ता, नुआंव थाना पर थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह, कुढ़नी थाना पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, कुछिला थाना पर थानाध्यक्ष रविभूषण कुमार, लोहिया जगदेव इंटर कॉलेज पर प्राचार्य ललन सिंह सहित अपने अपने संस्थानों पर लोगो ने झंडा फहराया।
रिपोर्टर