
प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में भागीदार बनी समूह की महिलाएं
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 12, 2021
- 464 views
राजगढ़ ।। आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आज प्रधानमंत्री जी की वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। *आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद* कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री महोदय ने देश भर की समूह महिलाओं से चर्चा की तथा मार्गदर्शन प्रदान किया। राजगढ़ जिले में एनआईसी रूम में महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में भागीदारी की । इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री केदार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जसवंत गुर्जर, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री दिलवर यादव, श्री जसवंत गुर्जर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान महिला समूह को 90 लाख रुपए की अनुदान राशि का वितरण भी किया गया।
ज़िले के अतिरिक्त ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें स्थानीय विधायकों ने उपस्थित होकर महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान देशभर की चुनिंदा महिलाओं से प्रधानमंत्री जी ने सीधे चर्चा की। मध्यप्रदेश के पन्ना की एक समूह महिला से इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने सीधे संवाद किया। जिले में सभी ग्रामों ने महिलाओं ने एक जगह एकत्र होकर प्रधानमंत्री जी के उध्बोधन को सुना।
रिपोर्टर