बीडीओ रवि रंजन के विदाई में छलके आंसू



चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद  (कैमूर)।। पिछले तीन सालों से चांद में रहे बीडीओ रवि रंजन को भावभीनी विदाई दी गई।  बीडीओ विदाई सह सम्मान समारोह में पंचायत प्रतिनिधिओं एवं सरकारी कर्मियों के आंखों में आंसू छलक पडे। विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्रमुख अनिल सिंह ने किया। विदाई सह सम्मान समारोह में लोगों की हजुम उमड़ पड़ी । पंचायत प्रतिनिधि सरकारी कर्मी किसान मजदूर संघर्ष समिति एवं समाजिक कार्यकर्ता ने विदाई सह सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते समय आंखों में आंसू छलक रहे थे। सभी लोगों ने बीडीओ को दार्शनिक व्यक्ति बताया। सभी ने बीडीओ के साथ बिताये पल को याद किया।अपने तीन साल के कार्यकाल में बीडीओ रवि रंजन की मिलनसार व्यक्तित्व होने से आम लोगों में काफी लोकप्रिय हो गये थे। विदाई सह सम्मान समारोह में लोगों की भीड़ लोकप्रियता प्रकट कर रहा था। विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों के सहयोग से ही सरकारी योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करने में सफलता मिली। बीडीओ ने भावभीनी विदाई से भावुक होते हुए कहा की आप कोरोना के तीसरे लहर से सावधान रहें। बीडीओ ने कहा चांद के लोग बराबर याद आते रहेंगे। विदाई सह सम्मान में किसान मजदूर संघर्ष समिति ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए  बीडीओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया। इसके अलावा प्रखण्ड प्रमुख अनिल सिंह ने बीडीओ को कई उपहार सम्मान करते हुए बीडीओ को  दिये। बीडीओ को सम्मानित करते हुए प्रमुख अनिल सिंह ने कहा बीडीओ रवि रंजन के तीन साल साथ कार्य करने से चांद का विकास करने में सफलता मिली। प्रमुख ने बीडीओ को ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारी बताया जो अपने काम के प्रति निष्ठावान थे। मुखिया संघ सरपंच संघ वार्ड संघ एवं कर्मियों के द्वारा विदाई सम्मान समारोह  में बीडीओ को सम्मानित किया। विदाई सह सम्मान समारोह का संचालन विरजू प्रसाद ने किया। विदाई सह सम्मान समारोह में अंचलाधिकारी नागेंद्र कुमार थाना प्रभारी संजय कुमार उप प्रमुख अतिकुर रहमान मुखिया संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह मुखिया राजेश कुमार नारद यादव अमरनाथ पासवान नचकु सिंह सुधीर सिंह सहजाद सतीश सिंह आदि उपस्थित थे। विदाई सह सम्मान समारोह में कृषि विभाग शिक्षा विभाग मनरेगा स्वास्थ्य विभाग प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंचल कर्मी उपस्थित थे। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट