जल जमाव को लेकर बीडीओ ने किसानों के साथ की बैठक

चांद ( कैमूर )।। लगातार बारिश ने सरकार के जल प्रबंधन की पोल खोल दिया था। बारिश से  पुरे कैमूर जिले में बाढ के हालात हो गये थे। प्रखण्ड में जल निकाशी नाला गन्दा नाला एवं पईन जाम होने से भंयकर जल जमाव हो गया था। जल जमाव होने से किसानों का भदई फसल एवं धान की बिचडा की भारी नुकसान उठाना पडा था। किसानों के द्वारा लगातार मांग किये जाने के बाद भी प्रशासन ने उस समय ध्यान नहीं दिया। किसानों को भारी नुकसान उठाने के बाद प्रशासन की नींद खुली है। आने वाले समय में जल जमाव से निजात दिलाने के लिए बीडीओ ने  किसानों की बैठक  कर जल जमाव दूर करने के रास्ते की तलाश ढुढ़ रहे थे। बैठक प्रखण्ड मुख्यालय में की गई। बैठक में प्रखण्ड प्रमुख अनिल सिंह किसान मजदूर संघर्ष समिति प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह प्रदीप पांडेय समाज सेवी नचकु सिंह मुखिया राजेश कुमार मनरेगा पीओ रोजगार सेवक पंचायत सेवक सुरेन्द्र सिंह ओवसीयर लघु सिंचाई विभाग आदि शामिल थे।

बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ रवि रंजन ने कहा किसानों के साथ चर्चा कर जल निकासी की रास्ता ढुढने का प्रयास किया गया। बीडीओ ने कहा मनरेगा एवं लघु सिंचाई विभाग से सभी गंदा नाला पईन की सफाई करने का निर्देश दिया। 


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट